बांका: पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली में अभिभावक-शिक्षक बैठक, छात्रों के विकास पर हुई चर्चा
Banka, Banka | Apr 30, 2026 राजकीय पॉलिटेक्निक कोतवाली में गुरुवार की दोपहर 12 बजे अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति,अनुशासन और समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देना था।