मंझनपुर: मोहिउद्दीनपुर कोरांव में घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
मोहिउद्दीनपुर कोरांव गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मोहिउद्दीनपुर कोरांव गांव की रेनू देवी (25) पत्नी कमलेश कुमार ने घरेलू कलह से आजिज आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।