जगदलपुर: जगदलपुर के लालबाग हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिला खून से सना युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
जगदलपुर शहर के लालबाग इलाके स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र जो कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड BPCL में कार्यरत अतुल शर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है,आज जब मृतक के कमरे से तेज बदबूदार गन्ध आने से आसपड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।