जगदलपुर: जगदलपुर नगर निगम में सेटलिंग टैंक की सफाई के कारण 27 मई को कई वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित होगी
नगर पालिक निगम जगदलपुर की जलप्रदाय शाखा अंतर्गत पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैंक की सफाई कार्य किया जा रहा है। सफाई कार्य के कारण दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर के समय शहर के कई वार्डों में पेयजल सप्लाई बंद रहेगी।इस संदर्भ में आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम जगदलपुर ने एक सूचना सार्वजिनक की है ।