छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने 2.7 किलो अफीम तस्करी मामले में 3 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2023 में 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में वांछित था। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के