भंडरिया: फकीराडीह–घोड़मरी मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन
फकीराडीह घोड़मरी मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना