रायडीह: अंबाडाड़ गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jun 14, 2026 गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के लूरुकोना अंबाडाड़ गांव निवासी तीन वर्षीय जिज्ञांश महतो को रविवार सुबह सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिज्ञांश महतो (3 वर्ष), पिता रमेश महतो, रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।