गया टाउन सीडी ब्लॉक: बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ANMMCH अधीक्षक ने स्पेशल वार्ड का किया निरीक्षण
गया जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेब की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के प्री फैब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड और इमरजेंसी में 10 बेड़ों को सुरक्षित रखा गया है।मंगलवार की सुबह 11 बजे अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिंहा के द्वारा प्री फैब्रिकेटेड में हिट वेब के लिए बनाए हुए स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया।