गाज़ीपुर: गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों की दबंगई, बेटी का इलाज कराने आए तीमारदार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है।अपनी बेटी का इलाज कराने पहुंचे एक युवक की मेडिकल कॉलेज में तैनात बाउंसरों द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में तीमारदार मनोज यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग...