भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, निरीक्षण कार्रवाई के विरोध में कल डीएम को देंगे ज्ञापन
भीलवाड़ा में पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी की अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाओ अभियान के समर्थन में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि जिले के सभी पेट्रोल पंप रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखे जाएंगे। इस दौरान पंपों की लाइटें और नोजल पूरी तरह बंद रहेंगे।