खोदावंदपुर: मसुराज गांव में ईंट सोलिंग पथ को दबंगों ने उखाड़ दिया, आक्रोशित लोगों ने सामुहिक रुप से अधिकारियों को दिया लिखित आवेदन।
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज गांव के वार्ड दो स्थित गाछी टोल में ग्रामीण ईंट सोलिंग पथ की ईंट उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है।इस मामले में वार्ड के तत्कालीन वार्ड सदस्या सरिता देवी के पति धर्मेंद्र साह ने खोदावंदपुर पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।