खोदावंदपुर: विगत दो दशक से ठप है आयुर्वेदिक अस्पताल मेघौल, मरीजों को हो रही परेशानी
आयुर्वेदिक औषधालय मेघौल में चिकित्सा व्यवस्था विगत दो दशक से ठप है इसका पुराना भवन जर्जर हालत में है।इसके फर्नीचर दीमक की भेंट चढ़ चुका है. इसका खंडहर भवन अपने गौरवशाली अतीत की कहानी बता रहा है।इसका उद्धार किए जाने की जरूरत है।आज इस अस्पताल का पुराना भवन अपने उद्धारक की राह देख रहा है। स्थानीय लोगों ने इस अस्पताल को जीवंत किए जाने की मांग जिला प्रशासन से किया