खोदावंदपुर: बेगूसराय लोकसभा भाजपा प्रत्यासी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खोदावंदपुर में किया रोड शो
बेगुसराय लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के प्रत्यासी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रोड शो कर मतदाताओं से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। दर्जनों गाड़ियों एवं बाइकों पर सवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी प्रत्यासी ने प्रखंड क्षेत्र के मेघौल,खोदावंदपुर,फफौत सहित कई गावों में रोड सो कर आशीर्वाद मांगा।