खोदावंदपुर: खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा दिवस को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में शनिवार 4 मई को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार के नेतृत्व में आशा दिवस को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बाबत बी सी एम वकील मोची और यूनिसेफ से बीएमसी रंजीत कुमार ने बताया कि बैठक में सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ टीकाकरण का सर्वे अवलोकन किया।