खोदावंदपुर: बुढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत,परिजनों में कोहराम
बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए एक अधेड़ की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान मेघौल पंचायत के बिदुलिया निवासी सत्य नारायण सहनी के रूप में की गई है। अधेड़ के नदी में डूबने की खबर की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शव को नदी के पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।