खेरागढ़: कुर्रा मोड़ पर हलवाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
इरादतनगर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर मंगलवार तड़के एक हलवाई की दुकान में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे उठी लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने धुआं देखकर दुकान मालिक संजय कुमार को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा फर्नीचर, खाद्य सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलि