फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाजीपुरा इलाके में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक अरुण का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही एक युवक और उसके पिता ने हत्या की है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Firozabad #FirozabadNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews