बहरोड़: बहरोड के भगवाडी में विकास इलेक्ट्रिक की दुकान में चोरों ने बोला धावा, डेढ़ लाख का सामान ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Jun 30, 2026 बहरोड़ कस्बे के भगवाड़ी बस स्टैंड स्थित विकास इलेक्ट्रिक की दुकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से करीब 1.5 लाख रुपये का इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को लगा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।