बरियारपुर: फोरलेन पर खड़े ट्रक में मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार
बरियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़े 18 पहियों वाले ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची बरियारपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शौच के लिए रुका