बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में सभी वार्ड में फटे गद्दों पर चल रहा इलाज, 8 माह से 30 नए गद्दे स्टोर में बंद
महात्मा गांधी अस्पताल के सभी वार्ड में मरीजों का फटे हुए गद्दे पर इलाज किया जा रहा है। दानपुर क्षेत्र से इलाज के लिए आए उमेश मईड़ा और कुशलगढ़ क्षेत्र से बर्न वार्ड में 80% जले हुए व्यक्ति का उपचार फटे हुए गद्दे पर चल रहा है। फटे हुए गद्दे पर ही लिटाए रखा। मरीज के परिजन ने बताया कि गद्दे पर बिछाने के लिए बेडशीट भी नहीं दी गई। ऐसे में सवाल खड़ा होता है।