बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में विविध आयोजन
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार शाम 7 बजे बांसवाड़ा शहर मे विविध आयोजन हुवे। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीतल भंडारी के नेतृत्व मे पूराने बस स्टेंड पर रंगोली बनाकर दीपक लगाकर नगर में, भक्ति गीतों का गायन किया गया। आमजन से जनसंपर्क किया गया। तथा मंगल कामना की गई। इस अवसर पर सुशीला राजोरा, आशा उपाध्याय,राखी आदि मौजूद रही।