बांसवाड़ा: शहर के कस्टम चौराहे के पास शादी के दो माह बाद पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने हाथ की नस काटी, एमजीएच में उपचार जारी
शहर के कस्टम चौराहे के पास शुक्रवार शाम 7 बजे शादी के दो माह बाद पढ़ाई को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए शुक्रवार शाम 7:45 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि अंजलि पत्नी ललित निवासी कुशलगढ़ हाल मुकाम कस्टम चौराहे का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।