बांसवाड़ा: तलवाड़ा गांव में थ्रेसर में गेहूं निकालते समय महिला के बाल बेल्ट में फंसने से सिर पर लगी चोट, एमजीएच में उपचार
सदर थाना क्षेत्र के तलवाड़ा गांव में शुक्रवार शाम 7 बजे थ्रेसर में गेहूं निकालने के दौरान महिला के बाल थ्रेसर के बेल्ट में आने से सिर पर लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार रात 9:15 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जमना पत्नी कांती निवासी तलवाड़ा का उपचार करने के बाद उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया।