भोरे: भोरे प्रखंड प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को होगा फैसला,प्रशासन द्वारा की गई सारी तैयारी पुरी
भोरे प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को भाग्य का फैसला होगा। जिसको लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने हेतु हर तरह का हथकंडा भी अपनाया जा रहा है। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।