भोरे: फुलवरिया हेलीपैड के समीप पथ पर साइकिल व बाइक में बगल से हुई टक्कर, सवार दोनों लोग मामूली रूप से हुए जख्मी
फुलवरिया हेलीपैड के समीप पथ पर सोमवार को साइकिल व बाइक में बगल से टक्कर हो गई। जिसमें साइकिल व बाइक सवार दोनों लोग मामूली रूप जख्मी हो गए। इस हादसे में साइकिल सवार को ज्यादा चोटे आई हैं। खबर के मुताबिक साइकिल सवार फुलवरिया गांव की तरफ से हेलीपैड के पास साइकिल लेकर मुड़ रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार उसी रास्ते से होकर गुजर रहा था जिसमें यह घटना घटित हो गई।