बहराइच: मंसूरगंज निवासी युवक को गोवा में ड्रग्स तस्करी के मामले में लखनऊ एसटीएफ की मदद से गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र के मंसूरगंज से लखनऊ एसटीएफ की मदद से गोवा पुलिस ने गोवा में ट्रक की तस्करी करने के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को पुलिस ने बताया कि आरोपी पर गोवा में ड्रग्स की बिक्री और तस्करी कराने के मामले में मुकदमा दर्ज था। इसके बाद बहराइच पहुंची गोवा पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार किया है।