घोड़ाडोंगरी: साढ़े तीन साल में जर्जर हुआ कॉलेज भवन, एनएसयूआई ने जताया विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी
शनिवार दोपहर 2 बजे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय बगडोना में निर्मित नए कॉलेज भवन की जर्जर स्थिति को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन महज साढ़े तीन साल में ही खस्ताहाल हो गया है, जो निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता