बिजनौर: बिजनौर में गंगा बैराज के रावली तटबंध क्षतिग्रस्त होने के मामले में कई अधिकारियों पर गिरी शासन की गाज
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2026 बिजनौर में सोमवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गंगा बैराज के रावली तटबंध क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने बड़ी कार्यवाही की है। गंगा बैराज खंड 5 से जुड़े एक एक्सईएन एई और जेई को तत्काल प्रभाव से दूसरे कार्यालय में अटैच किया गया है। इस कार्रवाई से सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। साल 2025 में सितंबर माह में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ था।