मंझनपुर: मडूकी गांव में पानी के विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मडूकी गांव में पानी के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के घर में पानी चले जाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों की पहचान पार्वती (पुत्री घनश्याम), बृजेन्द्र कुमार (पुत्र घनश्याम) और कमलेश कुमार (पुत्र घनश्याम), तीनों निवासी मडूकी थाना मंझनपुर के रूप में हुई है।