विदिशा नगर: विदिशा में डॉग बाइट के मामले बढ़े, एक साल में 16 हजार से ज्यादा लोग शिकार
शहर और जिले में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आवारा कुत्तों के हमलों से लोग परेशान हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं।बुधवार दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिले में करीब 16 हजार 775 लोगों को डॉग बाइट के बाद रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।