ललितपुर: पाली: ग्राम बम्हौरी कलां में खुलेआम बेची जा रही अवैध कच्ची शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी कलां में एक महिला द्वारा दिनदहाड़े खुलेआम अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने का वीडियो शनिवार दोपहर करीवन 2:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है।