बेलागंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रॉली जब्त
Belaganj, Gaya | Apr 8, 2026 गया जिले के बेलागंज थाने की पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रॉली को जब्त किया है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू से लदी एक ट्रॉली को जब्त किया गया।