ओरमांझी: हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में कृषि मंत्री ने 138 पाराभेट और 50 सहकारी समितियों को निबंधन प्रमाण पत्र सौंपे
हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में बुधवार शाम करीब पांच बजे 138 पाराभेट और 50 सहकारी समितियों के बीच कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में सहकारी समितियों का बड़ा योगदान है।