हुज़ूर: भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहने वाली नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता खाना खाने के बाद घर में सोई थी। परिजनों ने उसको बिस्तर पर बेसुध हालत में देखा। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।