महाराजगंज: साइबर क्राइम थाना महराजगंज में त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को ₹6.37 लाख रुपये वापस किए गए
साइबर क्राइम थाना महराजगंज ने पांच दिन के भीतर साइबर फ्रॉड का खुलासा कर पीड़ित को 6,37,351 रुपये वापस कराए। थाना पनियरा क्षेत्र के ग्राम उसका निवासी रम्भू जायसवाल के खाते से नावी ऐप के माध्यम से रकम निकाली गई थी। पुलिस की तत्परता से धनराशि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से रिकवर कर पीड़ित के खाते में जमा कराई गई।