महाराजगंज: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को स्थानीय प्रशासन ने रोका
गुरुवार को 3 बजे नेशनल हेराल्ड मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा ईडी की चार्जशीट खारिज करने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोककर गिरफ्तार कर लिया और बाद में रिहा कर दिया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।