महाराजगंज: पुलिस लाइन महराजगंज में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता एसपी सोमेंद्र मीणा ने की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व जनसुनवाई मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। गो-तस्करी, चोरी रोकने, संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।