गुरुवार को 4 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बाल वाटिका, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सक्षम आंगनवाड़ी, SAM-MAM बच्चों की पहचान-उपचार, पोषण पुनर्वास, स्वच्छ पेयजल, आंगनवाड़ी निर्माण आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।