प्रतापगढ़: कल्याणपुर में गेहूं मड़ाई के दौरान लगी भीषण आग, फसल जलकर हुई राख
संडवा चंद्रिका ब्लॉक स्थित डांगरी कल्याणपुर गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे गेहूं की मड़ाई के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसान की मेहनत और तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से किसान का भारी नुकसान हुआ है।