धमधा: रिसाली महापौर ने दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर और एचएससीएल कालोनी में निर्माण कार्य के लिए ₹8 लाख की स्वीकृति दी
Dhamdha, Durg | Oct 13, 2025 रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर और एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में निर्माण कार्य के लिए 08 लाख रूपये स्वीकृत की है। दरअसल सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने एमआईसी सदस्य जमुना ठाकुर के अनुरोध पर 05 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से ब्लाक 249 से 252 तक के छुटे हुए आंगन में सीमेंटीकरण का कार्य पूर्ण होगा।