बक्सर: जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य तय, 6137 एमटी गेहूं की खरीद होगी
Buxar, Buxar | Mar 31, 2025 जिले में गेंहू की खरीद का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इसके साथ हीं जिला सहकारिता विभाग सरकारी दर गेंहू खरीद करने को लेकर किसानों के बीच प्रचार प्रसार करने में जुट गया है। जिले में आगामी 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।जिले में गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य 6137 एमटी रखा है। जिले में कुल 125 पैक्स व 8 व्यापार मंडल को गेहूं क्रय केन्द्र बनाए गए हैं।