नवाबगंज: लक्षबर बजहा गाँव में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गेहूँ काटा, क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण
बाराबंकी जिलाधिकारी द्वारा तहसील नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल अंतर्गत गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई तथा मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का गुरुवार करीब 1 बजे निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग के कार्य को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिये।