भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
मऊ,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण से जुड़ा रहा है। उनके जन्मदिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, जनसंपर्क,रक्तदान और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्रि नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को शासन की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया है। देशवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक आशीर्वाद उन्हें भारत की और अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के संकल्प को मजबूत करता है।
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कृष्ण कांत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने का अवसर है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर जिला कार्यालय को सजाया गया था।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी अशोक सिंह रामानुज सिंह प्रतीक जायसवाल रामशरण चौहान राघवेंद्र शर्मा सुनील यादव आकाश मल्ल सुधीर सोनकर सुनील दुबे नीलम सर्राफ अवधेश सोनकर राधेश्याम अमर सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Maunath Bhanjan, Mau | Sep 17, 2026