मऊ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने मरीजों में बांटे फल
मऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी की ओर से सदर जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए।
सदर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मरीजों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ऐसे सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष मनीष सराफ, सूर्य प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, विनोद यादव, रामदयाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।