गुमला: तीन शादियां, तीन रिश्ते और फिर फरार: पत्नी को बस स्टैंड पर छोड़ दूसरी पत्नी संग भागा युवक
Gumla, Gumla | Jul 9, 2026 जिले के घटगांव सतपारा घट्ठा निवासी कैलाश भगत पर एक शादी छिपाकर दूसरी और दूसरी छिपाकर तीसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। महिलाओं के आरोपों के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद भी वह तीनों को अलग-अलग भरोसा देता रहा और अंततः दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया। कैलाश की पहली शादी वर्ष 2017 में शिमला देवी से हुई थी जिनसे उसके तीन बच्चे हैं।