दरभंगा: पत्र सूचना कार्यालय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिल्ली मोड़ के होटल में कार्यशाला का आयोजन
पत्र सूचना कार्यालय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दरभंगा के दिल्ली मोड़ में स्थित एक होटल के सभागार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन आये अतिथि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सोमवार को दिन के 12 बजे किया गया। वही PIB के सदस्यों ने आए अतिथियों को पाग चादर देकर स्वागत किया।