मोहनलालगंज: ग्रामपंचायत कनकहा में पानी टंकी निर्माण कार्य में पीले ईटों का उपयोग, ज़िम्मेदार मौन
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकहा में पानी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण में घटिया ईट और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके जो जिम्मेदार हैं वह इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते गांव के लोग निर्माण कार्य में पूरी तरीके से अनियमितता का विरोध जता रहे हैं। वहीं ग्राम वासियों का कहना है कि पानी की टंकी में ठेकेदार द्वारा पीले ईटों का इस्तेमाल कर काम चालू कर दिया गया है।