मोहनलालगंज: पहाड़पुर टिकरिया गांव के पास इंदिरा नहर में गिरा 12 साल का मासूम बच्चा
थाना गोसाईगंज के पहाड़पुर टिकरिया गांव के पास इंदिरा नहर में नहाने गया 12 वर्षीय मासूम वीर गुप्ता नहर मे डूबा। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर पुलिस ने SDRF से मदद मांगी। जिसके बाद SDRF की प्रशिक्षित टीम इंदिरा नहर में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फ़िलहाल पुलिस और गोताखोर की मदद से बच्चे की तलाश लगातार जारी है।