Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

#लोक_कल्याण_शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के प्राप्त हुए 295 आवेदन. नगर निगम रीवा के चारों जोन में आयोजित किये गये शिविर. 13 जून को भी चारों जोन में लगाये जायेंगे शिविर. ____________________ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देश एवं जिला कलेक्टर के आदेश के अनुक्रम में नगर पालिक निगम रीवा द्वारा लोक कल्याण मेला के तहत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 12 जून को नगर निगम के चारों जोनों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने पहुंचकर योजना का लाभ उठाया तथा विभिन्न ऋण श्रेणियों एवं क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देशानुसार 12 जून से 22 जून तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान के प्रथम दिवस नगर निगम के जोन क्रमांक एक के वार्ड क्रमांक पांच स्थित ढेकहा तिराहा, जोन क्रमांक दो के वार्ड क्रमांक सात सिरमौर चौक क्षेत्र (फल एवं सब्जी हॉकर्स कॉर्नर), जोन क्रमांक तीन के वार्ड क्रमांक 15 रतहरा नहर के पास तथा जोन क्रमांक चार के वार्ड क्रमांक 39 महामृत्युंजय कॉम्प्लेक्स (एसएएफ चौराहा) में शिविर लगाए गए। शिविरों में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर पथ विक्रेताओं को प्रेरित करते हुए पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किये। साथ ही मौके पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। शिविरों के दौरान कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के ऋण तथा क्रेडिट कार्ड संबंधी आवेदन शामिल हैं। इन चारों स्थानों पर 13 जून को भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र पथ विक्रेता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर पथ विक्रेता पंजीयन एवं पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम रीवा ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय के विस्तार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ें। यह विशेष अभियान 22 जून तक निरंतर संचालित रहेगा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP #रीवा #Rewa

8 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

MORE NEWS

मंनगवा की राजनीति का 'नौटंकी' मोड: विधायक जी का स्वच्छता अभियान या महज दिखावे का प्रोपेगेंडा?

मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति जी का हालिया 'स्वच्छता प्रदर्शन' देखकर तो यही लगता है कि अब जनता को मूर्ख बनाना ही राजनीति का मुख्य एजेंडा बन गया है।

विधायक जी, क्या यही आपकी सक्रियता है?

स्वच्छता अभियान के नाम पर फोटो सेशन हो रहा है, लेकिन हाथों में न झाड़ू है और न ही सामने सफाई के लिए कोई कचरा! बस एक खाली हाथ और चेहरे पर बनावटी गंभीरता। अगर आप वास्तव में क्षेत्र को साफ करना चाहते थे, तो कैमरे की चमक-धमक से बाहर निकलकर ज़मीनी हकीकत पर काम करते। बिना झाड़ू के सफाई अभियान चलाना ठीक वैसा ही है जैसे बिना पढ़ाई के डिग्री लेने का दावा करना।

सलाहकारों की फौज या दलालों का जमघट?

विधायक जी के इर्द-गिर्द घूमने वाले 'सलाहकार' भी उनके प्रदर्शन की ही तरह खोखले हैं। ऐसे दलालनुमा सलाहकार विधायक जी को जो 'आइडिया' देते हैं, वे उन्हें विकास पुरुष नहीं, बल्कि केवल मज़ाक का पात्र बना रहे हैं। यह वही दलाल हैं जो जनता के काम करवाने के नाम पर अपनी जेबें भरते हैं और विधायक जी को गलत रास्ता दिखाकर मंनगवा की जनता की साख खराब कर रहे हैं।

जनता अब समझदार है, आपकी 'एक्टिंग' नहीं चलेगी!

नरेंद्र प्रजापति जी, याद रखिएगा—अब मंनगवा की जनता बहुत समझदार हो गई है। आप क्या कर रहे हैं और आपके पीछे कौन लोग हैं, यह सब हमें बखूबी पता है। झाड़ू पकड़ने का नाटक करने से सड़कें साफ नहीं होतीं, उसके लिए नीयत और मेहनत चाहिए होती है, जो फिलहाल आपकी टीम में कहीं नज़र नहीं आती।

फोटो खिंचवाने की यह भूख अब जनता को समझ आ चुकी है। अगर काम नहीं कर सकते, तो कम से कम अपना और इस गरिमामयी पद का मजाक तो मत उड़ाइए।

जनता सवाल पूछ रही है: काम कब शुरू होगा, या फिर यह पूरा कार्यकाल सिर्फ 'फोटो' के भरोसे ही निकलेगा?

 चाहिए होती है, जो फिलहाल आपकी टीम में कहीं नज़र नहीं आती।

फोटो खिंचवाने की यह भूख अब जनता को समझ आ चुकी है। अगर काम नहीं कर सकते, तो कम से कम अपना और इस गरिमामयी पद का मजाक तो मत उड़ाइए।

जनता सवाल पूछ रही है: काम कब शुरू होगा, या फिर यह पूरा कार्यकाल सिर्फ 'फोटो' के भरोसे ही निकलेगा?

#MangawanNews
#RewaNewsMedia
#BagheliMedia
#MangawanVikas
#JanAakrosh
#NarendraPrajapati
#FakeSwachhataAbhiyan
#PhotoShootPolitician
#MangawanKiAwaz
#JantaJagRahiHai
#CorruptionExposed
#PhootPeNetaji
#SawalMangawan
#MangawanNews #NarendraPrajapati #FakeSwachhataAbhiyan #RewaNewsMedia #JanAakrosh #MangawanKiAwaz #BagheliMedia"

मंनगवा की राजनीति का 'नौटंकी' मोड: विधायक जी का स्वच्छता अभियान या महज दिखावे का प्रोपेगेंडा? मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति जी का हालिया 'स्वच्छता प्रदर्शन' देखकर तो यही लगता है कि अब जनता को मूर्ख बनाना ही राजनीति का मुख्य एजेंडा बन गया है। विधायक जी, क्या यही आपकी सक्रियता है? स्वच्छता अभियान के नाम पर फोटो सेशन हो रहा है, लेकिन हाथों में न झाड़ू है और न ही सामने सफाई के लिए कोई कचरा! बस एक खाली हाथ और चेहरे पर बनावटी गंभीरता। अगर आप वास्तव में क्षेत्र को साफ करना चाहते थे, तो कैमरे की चमक-धमक से बाहर निकलकर ज़मीनी हकीकत पर काम करते। बिना झाड़ू के सफाई अभियान चलाना ठीक वैसा ही है जैसे बिना पढ़ाई के डिग्री लेने का दावा करना। सलाहकारों की फौज या दलालों का जमघट? विधायक जी के इर्द-गिर्द घूमने वाले 'सलाहकार' भी उनके प्रदर्शन की ही तरह खोखले हैं। ऐसे दलालनुमा सलाहकार विधायक जी को जो 'आइडिया' देते हैं, वे उन्हें विकास पुरुष नहीं, बल्कि केवल मज़ाक का पात्र बना रहे हैं। यह वही दलाल हैं जो जनता के काम करवाने के नाम पर अपनी जेबें भरते हैं और विधायक जी को गलत रास्ता दिखाकर मंनगवा की जनता की साख खराब कर रहे हैं। जनता अब समझदार है, आपकी 'एक्टिंग' नहीं चलेगी! नरेंद्र प्रजापति जी, याद रखिएगा—अब मंनगवा की जनता बहुत समझदार हो गई है। आप क्या कर रहे हैं और आपके पीछे कौन लोग हैं, यह सब हमें बखूबी पता है। झाड़ू पकड़ने का नाटक करने से सड़कें साफ नहीं होतीं, उसके लिए नीयत और मेहनत चाहिए होती है, जो फिलहाल आपकी टीम में कहीं नज़र नहीं आती। फोटो खिंचवाने की यह भूख अब जनता को समझ आ चुकी है। अगर काम नहीं कर सकते, तो कम से कम अपना और इस गरिमामयी पद का मजाक तो मत उड़ाइए। जनता सवाल पूछ रही है: काम कब शुरू होगा, या फिर यह पूरा कार्यकाल सिर्फ 'फोटो' के भरोसे ही निकलेगा? चाहिए होती है, जो फिलहाल आपकी टीम में कहीं नज़र नहीं आती। फोटो खिंचवाने की यह भूख अब जनता को समझ आ चुकी है। अगर काम नहीं कर सकते, तो कम से कम अपना और इस गरिमामयी पद का मजाक तो मत उड़ाइए। जनता सवाल पूछ रही है: काम कब शुरू होगा, या फिर यह पूरा कार्यकाल सिर्फ 'फोटो' के भरोसे ही निकलेगा? #MangawanNews #RewaNewsMedia #BagheliMedia #MangawanVikas #JanAakrosh #NarendraPrajapati #FakeSwachhataAbhiyan #PhotoShootPolitician #MangawanKiAwaz #JantaJagRahiHai #CorruptionExposed #PhootPeNetaji #SawalMangawan #MangawanNews #NarendraPrajapati #FakeSwachhataAbhiyan #RewaNewsMedia #JanAakrosh #MangawanKiAwaz #BagheliMedia"

Huzur Nagar, Rewa | Jun 13, 2026

रीवा पुलिस ने युवक का कॉलर पकड़कर घसीटा  #rewa

रीवा पुलिस ने युवक का कॉलर पकड़कर घसीटा #rewa

Huzur Nagar, Rewa | Jun 13, 2026

हरिद्वार में अभिनेता इमरान हाशमी की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक विवाद खड़ा हो गया. शूटिंग के लिए बनाए गए एक सेट पर ‘कैफे एंड बार’ का बोर्ड लगाया गया था, जिसे देखकर कुछ हिंदू संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने आपत्ति जताई. उनका कहना था कि हरिद्वार एक धार्मिक और पवित्र नगरी है, जहां इस तरह के बोर्ड का इस्तेमाल लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है. विरोध की सूचना मिलते ही कई लोग सेट पर पहुंच गए और फिल्म की टीम से नाराजगी जताने लगे. मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. #EmraanHashmi | #Haridwar

हरिद्वार में अभिनेता इमरान हाशमी की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक विवाद खड़ा हो गया. शूटिंग के लिए बनाए गए एक सेट पर ‘कैफे एंड बार’ का बोर्ड लगाया गया था, जिसे देखकर कुछ हिंदू संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने आपत्ति जताई. उनका कहना था कि हरिद्वार एक धार्मिक और पवित्र नगरी है, जहां इस तरह के बोर्ड का इस्तेमाल लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है. विरोध की सूचना मिलते ही कई लोग सेट पर पहुंच गए और फिल्म की टीम से नाराजगी जताने लगे. मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. #EmraanHashmi | #Haridwar

Huzur Nagar, Rewa | Jun 13, 2026

रीवा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीवा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Huzur Nagar, Rewa | Jun 13, 2026

जुर्माना न भरने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों से की गई वसूली.

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार रहेगी जारी.
_________________

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के प्रकरणों में एडीएम न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की वसूली के लिए प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम ने जुर्माना राशि जमा न करने वाले व्यवसायियों और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई शुरू की। संयुक्त दल द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान अनेक व्यवसायियों ने मौके पर ही जुर्माना जमा किया। 

कार्रवाई के तहत राल्ही ढाबा द्वारा 50 हजार रूपये, संजय मेडिसिन द्वारा 10 हजार रूपये और स्टार फूड्स मेडिकल कॉलेज कैंटीन द्वारा 20 हजार रूपये की बकाया जुर्माना राशि मौके पर ही जमा कराई गई। इन संचालकों ने राशि जमा कर अपने लाइसेंस निरस्त होने और दुकानों की सीलबंदी जैसी दंडात्मक कार्रवाई को रोका। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा बकाया जुर्माना न चुकाने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संयुक्त टीम में तहसीलदार यतीश शुक्ला, खाद्य निरीक्षक साबिर अली तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश द्विवेदी कार्यवाही के दौरान शामिल रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 

#JansamparkMP #रीवा #Rewa

जुर्माना न भरने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों से की गई वसूली. प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार रहेगी जारी. _________________ प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के प्रकरणों में एडीएम न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की वसूली के लिए प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम ने जुर्माना राशि जमा न करने वाले व्यवसायियों और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई शुरू की। संयुक्त दल द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान अनेक व्यवसायियों ने मौके पर ही जुर्माना जमा किया। कार्रवाई के तहत राल्ही ढाबा द्वारा 50 हजार रूपये, संजय मेडिसिन द्वारा 10 हजार रूपये और स्टार फूड्स मेडिकल कॉलेज कैंटीन द्वारा 20 हजार रूपये की बकाया जुर्माना राशि मौके पर ही जमा कराई गई। इन संचालकों ने राशि जमा कर अपने लाइसेंस निरस्त होने और दुकानों की सीलबंदी जैसी दंडात्मक कार्रवाई को रोका। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा बकाया जुर्माना न चुकाने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संयुक्त टीम में तहसीलदार यतीश शुक्ला, खाद्य निरीक्षक साबिर अली तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश द्विवेदी कार्यवाही के दौरान शामिल रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #रीवा #Rewa

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026