बांका: सुनील हत्याकांड मामले के तीसरे अपराधी को पुलिस ने ककवारा के समीप से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 23, 2024 महेशाडीह गांव के सुनील हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे अपराधी को ककवारा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सुनील हत्याकांड में शामिल अपराधी रुपेश कुमार को ककवारा के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।